बरकागाँव: बड़कागांव थाना में चोरी या गुम हुए मवेशियों की पहचान करने बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
बड़कागांव पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शुकुलखपिया ऊपर पहाड़ से जप्त 21 मवेशी को ग्रामीणों को जिम्मा नाम देने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहचान करने के लिए पहुंच रहे हैं। चूंकि पुलिस द्वारा कार्रवाई करने एवं मीडिया में खबर छपने के बाद जिन ग्रामीणों का मवेशी चोरी या गुम हो गई थी वे लोग अपने-अपने मवेशी को पहचान करने के लिए बड़कागांव थाना पहुंच रहे है