पेण्ड्रा: पेंड्रा में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिले डॉ. चरणदास महंत
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सोमवार शाम 4 बजे अपनी पत्नी एवं सांसद ज्योत्सना महंत तथा पुत्र सूरज महंत के साथ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल ही में लूट और हत्या की घटना में जान गंवाने वाले सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।