बरेली के नवाबगंज से 18 वर्षीय किशोरी दवा लेने गई और वापस नहीं लौटी। एक सप्ताह बाद मां ने थाना क्योलड़िया में रोहित श्रीवास्तव और उसके भाई पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। मां ने बताया कि रोहित पहले भी बेटी को लेकर भाग चुका है और मामला न्याय बोर्ड में लंबित है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है।