मुंगेर: 36 घंटे में 8.82 लाख की लूट का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार; 8.46 लाख नकद, हथियार व तीन बाइक बरामद एसडीपीओ ने दी जानकारी
Munger, Munger | Jul 4, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए 8 लाख 82 हजार रुपये के चर्चित लूटकांड का मुंगेर पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 8 लाख 46 हजार रुपये नकद, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूरे मामले का खुलासा सदर एसडीपीओ ने शनिवार को आयोजित