कनाड़िया: खजराना गणेश व रणजीत हनुमान मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, प्रशासन ने दान की राशि से मास्टर प्लान किया तैयार
इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर और रणजीत हनुमान मंदिर में प्रशासन के द्वारा मास्टर प्लान बनाकर जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है,इन कामों में मंदिर के बाहर पार्किंग व्यवस्था,श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था,मंदिर परिसर का विकास,मुख्य द्वार का निर्माण सहित कई काम किये जाएंगे,कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक इन सभी कामों को जनभागीदार से किया जाएगा।