श्रीनगर: मध्य विद्यालय चनका में चोरी में असफल चोरों ने बिजली बोर्ड और टुटी को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त
चम्पानगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय चनका में मंगलवार-बुधवार के दरम्यानी एक बजे रात में चोरी में विफल रहने पर अज्ञात चोंरो द्वारा विधालय में तोडफ़ोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी में असफल होने पर चोरों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। विधालय के शिक्षक कन्हैया कुमार ने बताया कि अम्बेडकर जयंती को लेकर मंगलवार को विधालय बंद था।