राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत मंगलवार 6 जनवरी को बाड़मेर के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे सुबह जोधपुर से सड़क मार्ग द्वारा बाड़मेर पहुंचकर भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देशदेंगे।