मुरैना नगर: दिमनी: बैठक में जा रही आशा कार्यकर्ता हादसे का शिकार, स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल, ग्वालियर रेफर
मुरैना जिले के दिमनी कस्बे की आशा कार्यकर्ता अंजना चौहान अपनी साथी के साथ स्कूटी से खड़ियार में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रही थीं। बड़े गांव के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ीं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। साथी और राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।