सागर नगर: बारिश से मकरोनिया और सिविल लाइन चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल खराब, रोज लग रहा जाम
27 जनवरी को हुई बारिश के बाद शहर के व्यस्ततम मकरोनिया और सिविल लाइन चौराहों के ट्रैफिक सिग्नल तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गए हैं। सिग्नल बंद रहने से दोनों चौराहों पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही है और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।शाम के समय मकरोनिया चौराहे पर चारों दिशाओं से वाहनों के एक साथ आने से लंबी कतारें लग जाती हैं।