आज दिनांक 3 अगस्त समय 12 बजे देखा गया कि गोविंदगढ़ रोड से सीधी को ओर जा रहा बल्कर कुआं मोड़ पर बोलेरो को बचाने के चक्कर मे नाली में जा घुसा, प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन एक बड़ा हादसा होने से टल गया है ग्रामीणों को माने तो बोलेरो वाले को बचाने के चक्कर में यह हादसा घटित हुआ बल्कर को नाली से निकालने का प्रयास जारी है