आंवला: आंवला में कुछ देर की बारिश के बाद भुर्जीटोला, रामलीला गेट, पुरैना ढाल में भारी जलभराव से लोग परेशान
आंवला में बुधवार की सुबह सात बजे से हुई कुछ देर की बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। मोहल्ला भुर्जीटोला, रामलीला गेट और पुरैना ढाल सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।