बेगूसराय: शालिग्रामी में तेज रफ्तार टैंपो ने दो कांवरियों को रौंदा, गंभीर रूप से दोनो घायल इलाजरत
बेगूसराय में तेज रफ्तार एक अज्ञात टैंपो ने दो कांवरियों को रौंद डाला. जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया जहां वे इलाजरत हैं. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालीग्रामी गांव के निकट की है.