रामपुर: रामपुर पहुंचे लेबनान के राजदूत हादी जाबेर ने कहा कि भारत और लेबनान के रिश्ते ऐतिहासिक और दोस्ताना हैं
Rampur, Rampur | May 9, 2026 भारत में लेबनान के राजदूत हादी जाबेर शनिवार को सपरिवार रामपुर स्थित नूर महल पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री काज़िम अली खान उर्फ नवेद मियां ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। राजदूत ने कहा कि भारत और लेबनान के रिश्ते ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण हैं तथा दोनों देशों की दोस्ती आगे और मजबूत होगी। यह तस्वीर शनिवार की शाम 4:00 की है जब नूर महल में गर्म जोशी से स्वागत किया गया