डीग: डीग में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 110 वाहनों के चालान, मॉडिफाइड साइलेंसर पर की गई कार्रवाई
Deeg, Bharatpur | Apr 14, 2026 जिले में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को सख्त अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 वाहनों के चालान किए गए, वहीं 2 वाहनों को जब्त भी किया गया।