जौनपुर: गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध मौत के मामले में सास, ससुर और देवर पर दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।