रसूलाबाद: असालतगंज में पड़ोसियों ने बेवजह गाली गलौज कर ईंट से किया हमला एक घायल,पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की शुरू
असालतगंज निवासी पूजा देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गांव के ही अनुराग,तनु व एक महिला ने उसके दरवाजे आकर बेवजह गाली गलौज की, विरोध करने पर उसकी बेटी खुशी के सर पर ईंट से हमला घायल कर दिया,और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए । पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरु की है।