दमोह: माला मानगढ़ में झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत; एक ही परिवार के 6 सदस्यों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 27, 2026 दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के माला मानगढ़ गांव में झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में 28 वर्षीय रतन आदिवासी की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।