लटेरी: ग्राम पंचायत कोलुआ पठार में नदी पार करते छात्रों और लोगों का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
लटेरी की ग्राम पंचायत कोलुआ पठार के हीरापुरा और बिहारीपुरा के लोग रास्ता नहीं होने की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं ग्रामीण और स्कूल के छात्रों के नदी पार करते हुए वीडियो सामने आए हैं जिस पर एसडीएम ने जनपद सीईओ और पंचायत सचिव को उक्त मामले में कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है