कहरा: बख्तियारपुर थाना के जमुनिया गांव के खेत में पानी पटाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, 1 जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 26, 2024 बख्तियारपुर थाना के जमुनिया गांव वार्ड 4 के खेत में पानी पटाने के दौरान विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में 1 व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम शिवम कुमार जो की बख्तियारपुर थाना के जमुनिया गांव वार्ड 4 का रहने वाला है। जख्मी ने पिंटू सिंह और वीरेंद्र सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।