कहरा: सदर थाना के सुपर बाजार में नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड जलाकर किया विरोध
Kahara, Saharsa | Feb 26, 2024 सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपर बाजार में बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर सक्षमता परीक्षा का प्रवेश पत्र जलाकर इस परीक्षा का विरोध किया गया है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में नियोजित शिक्षकों ने भाग लिया और जमकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ नारेबाज़ी की।