जीरन: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जीरन उपमंडी का किया निरीक्षण, मंडी सचिव को दिए दिशा निर्देश
Jiran, Neemuch | Sep 6, 2024 कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जीरन उपमण्डी के निरीक्षण दौरान मण्डी सचिव उमेश बसेड़िया को निर्देश दिए,कि जिले की कृषि उपज मण्डी में विक्रय के लिए आने वाले किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। उपज विक्रय में कोई असुविधा ना हो। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिले इसका मण्डी प्रशासन विशेष ध्यान रखे।