मिर्ज़ापुर: जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प का वीडियो आया सामने
शनिवार की दोपहर 1:00 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट रमई पट्टी से। सपा के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे। जहां पर सीओ सिटी अपने दलबल के साथ गेट को बंद कर रखे थे। जिससे सपाई उत्तेजित हो गए और पुलिस से झड़प करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पहुंचकर। गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।