मिर्ज़ापुर: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन मिर्जापुर इकाई ने अपनी मांगों को लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के सीएमओ ऑफिस में किया प्रदर्शन
बताते चले कि शुक्रवार की शाम 4:00 बजे प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि प्रदेश के विभिन्न राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत फार्मासिस्ट। प्रदेश एवं जनपद की चिकित्सा व्यवस्था की रीड के रूप में कार्य कर रहे हैं। परंतु विगत कई वर्षों से संबंग की लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। आज का यह प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किया जा रहा है।