अनूपपुर: जैतहरी-फुनगा क्षेत्र में 4 हाथियों का उत्पात, फसल और मकानों को नुकसान, ग्रामीणों में दहशत
जिले के जैतहरी और फुनगा वन क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वर्तमान में अनूपपुर वनमंडल में 4 हाथी दो अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं, जो लगातार फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल से आए 3 हाथियों का दल जैतहरी वन परिक्षेत्र के धनगवां बीट में सक्रिय है।