कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पर जेएमएम विधायक दल की बैठक, राज्यसभा चुनाव पर होगी चर्चा
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2026 कांके रोड स्थित सीएम आवास पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे जेएमएम विधायक दल की बैठक हो रही है। बैठक में राज्यसभा चुनाव पर चर्चा होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में विधायकों को राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया, पोलिंग नियमों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि सभी विधायक एकजुट होकर मतदान कर सकें।