खालवा: कांग्रेस टीम से बाहर नेता बने भारत कृषक समाज में पदाधिकारी, पूर्व पीसीसी चीफ यादव ने सौंपे नियुक्ति पत्र
राजनीति में संगठनात्मक हलचल के बीच अब नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रहे अरुण यादव ने भारत कृषक समाज के माध्यम से ऐसे नेताओं को मंच देना शुरू कर दिया है, जो हाल ही में कांग्रेस की टीम से बाहर हो गए थे। इसे राजनीतिक रूप से एक बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।