पाटी: पाटी थाना क्षेत्र: पति गया मजदूरी करने, घर पर पत्नी के साथ हुआ कांड, आरोपी गिरफ्तार
Pati, Barwani | Apr 8, 2026 पाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। महिला घर पर खाना बना रही थी तभी आरोपी आया और महिला को अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वो भाग निकला। घटना के वक्त महिला का पति मजदूरी करने के लिए बड़वानी गया था। लौटने पर उसने पुलिस से मामले की शिकायत की,इसके बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा।