गिरिडीह: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता को देवघर जिले का प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता यदुनन्दन पाठक को देवघर जिले का प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।इसी क्रम में गुरुवार को दोपहर 12 बजे गांडेय स्थित पाठक मार्केट आवास परिसर में गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव की अध्यक्षता में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।