बदायूं: सखानू के पास टेंपो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार हुआ गंभीर घायल इलाज को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Apr 7, 2024 बदायूं के आलापुर थाना क्षेत्र के सखानू के पास तेज रफ्तार बाइक और टेंपो की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार अभी तक अज्ञात है पुलिस परिजनों की तलाश में छुट्टी है। घायल बाइक सवार का बदायूं जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।