होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट गेट के सामने मूंग खरीदी के विरोध में भारतीय किसान संघ ने कटोरा लेकर अधिकारियों से मांगी भिक्षा
बुधवार को पीपल चौक पर भारतीय किसान संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर जुटे और सरकार की मूंग खरीदी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। धरना स्थल से किसान रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर किसानों ने हाथों में कटोरा लेकर अधिकारियों के सामने भिक्षा मांगी।