भारतीय किसान संघ ने खरगोन जिले में शत-प्रतिशत ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीद की मांग की है। सोमवार को भीकनगांव और सनावद में तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपकर 16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मूंग खरीदने की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 8 जुलाई को जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा , जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे की है