हटा: बिजली कर्मचारी ने दी चुनौती तो आधा दर्जन गांवों के लोग पहुंचे हटा बिजली कार्यालय,पुलिस मौके पर
Hatta, Damoh | Jul 28, 2026 हटा ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में लगातार बिजली कटौती के बीच बिजली कर्मचारी द्वारा खुली चुनोती से नाराज़ आधा दर्जन गांव के लोगो ने सोमवार रात हटा बिजली सब स्टेशन का घेराव कर दिया दरअसल अलग अलग गाँव के लोगो ने बिजली लाइन चालू करने के लिए हटा तहसील मुख्यालय के बिजली सब स्टेशन में पदस्थ ऑपरेटर को फोन कर कारण पूछा तो कर्मचारी ने लोगों से अभद्रता कर गालीगलौज की