खुरई: खुरई की शहरी व देहात थाना पुलिस ने एक निजी कंपनी के 2 रिकवरी एजेंटों पर दर्ज किया केस, लूट की झूठी साजिश रचने का है आरोप
Khurai, Sagar | Feb 10, 2025 सोमवार दोपहर लगभग 1.00 बजे खुरई के शहरी व देहात थाना पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस नवधन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर की रिपोर्ट पर दो अलग अलग एजेंटों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दरअसल ऑनलाइन सट्टा में रिकवरी की राशि हार जाने के बाद दोनों ने लूट की झूठी कहानी बताई थी। शक होने पर मैनेजर ने ही पुलिस में शिकायत की थी जांच में साजिश सामने आ गई।