खुरई: खुरई थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, CCTV में कैद हुआ दुकान से एलईडी चुराते चोर
Khurai, Sagar | Feb 9, 2025 अरिहंत कंप्यूटर्स दुकान के मालिक रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे जब बाहर से लौटे तो अपनी दुकान के बाहर लगी एलईडी नहीं दिखी। जब सीसीटीवी चैक किये तो शुक्रवार की सुबह लगभग 7.00 एक व्यक्ति एलईडी बल्ब चुराते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें दिखा कि एक व्यक्ति पहले दुकान के पास से निकला बाद में लौटकर आया और बल्ब निकाल लिया।