खुरई: दो रिकवरी एजेंटों ने कंपनी के पैसे हड़पने की साजिश रची, खुरई पुलिस कर रही पूछताछ
Khurai, Sagar | Feb 9, 2025 रविवार शाम लगभग 4 बजे दो अलग अलग फर्जी लूट की घटनाओं में शहरी और देहात थाना पुलिस दो रिकवरी ऐजेंटों से पूछताछ कर रही थी। दरअसल नवधन कंपनी प्राईवेट लिमिटेड लोगों को माईक्रो फायनेंस करती है जिसके बाद उसके रिकवरी ऐजेंट किष्तों की उगावनी करते हैं। ऐसे ही दो रिकवरी ऐजेंटों के साथ शनिवार रात लगभग 11.00 बजे एक साथ लूट जैसीं घटनायें हुई। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।