जैतपुर: मरखी माता के पास अवैध कोयला खनन पर बुलडोजर चला, चार खदानें बंद
केशवाही चौकी क्षेत्र के मरखी माता मंदिर के पास अवैध कोयला खनन की शिकायतों पर खनिज विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। जांच में शासकीय भूमि पर चार स्थानों पर अवैध उत्खनन की पुष्टि हुई। जेसीबी से गड्ढों को मिट्टी-बोल्डर डालकर भर दिया गया और खदानें बंद कराई गईं। प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की बात कही है। वीडीओ बुधवार सुबह 9 बजे सामने आया है।