चीनोर: रैंकिंग सुधारने वार्डों में उतरी टीम, घर-घर दस्तक देकर लिया फीडबैक
शहर को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल बनाने और जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था को सुधार करने के लिए नगर परिषद की विशेष टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। ग्वालियर से 10 सदस्य स्वच्छता सर्वेक्षण टीम नगर मे पहुंची। टीम ने अलग-अलग वार्डों और मोहल्ले में घर-घर पहुंचकर सर्वे अभियान की शुरुआत की। सर्वे के दौरान स्वच्छता मित्र और नॉडल अधिकारी हर घर का दौरा कर रहे है।