बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने कैंप कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त नगर, देहात व चाउरखाता मंडलों के पदाधिकारियों का स्वागत किया
भाजपा द्वारा नवनियुक्त नगर, देहात व चाउरखाता मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन सदर विधायक पल्टूराम ने अपने आवासीय कैंप कार्यालय पर किया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का अंगवस्त्र भेंटकर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि आज विपक्ष राष्ट्र विरोधी शक्तियो के साथ खड़ा दिख रहा इसलिए मजबूती के साथ बूथस्तर पर संगठन को सक्रिय करने का आवाहन किया