चाचौड़ा: चाचौड़ा बीनागंज शासकीय महाविद्यालय में होगा 24 जून को युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन
Chachaura, Guna | Jun 22, 2026 चाचौड़ा बीनागंज शासकीय महाविद्यालय में 24 जून को जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन होगा। 22 जून को जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीणा ने बताया, एक ही मंच पर जिले के आकांक्षी बेरोजगार युवक युवतियो को रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध होंगे। प्रदेश की निजी क्षेत्र की कंपनिया युवाओ का चयन करेंगी। इच्छुक युवा और युवती शामिल हो सकते है।