बहोरीबंद: बाकल में गैस संकट: स्टॉक होने के दावों के बीच कतारों में खड़े लोग
बाकल में गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतारें साफ बता रही हैं कि हालात सामान्य नहीं हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर धूप में घंटों इंतजार कर रहे हैं, फिर भी कई लोग बिना सिलेंडर लौट रहे हैं। दावे बनाम जमीनी सच्चाई अधिकारियों का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन भीड़ और अफरातफरी इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।