मोकामा: मोकामा डबल मर्डर केस: एसडीपीओ बाढ़ 1 ने किया खुलासा, 7 नामजद आरोपी गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Apr 9, 2026 मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर में हुए डबल मर्डर मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में एसडीपीओ ने लगभग 4 बजे बताया कि 7 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।