पीलीभीत: बूंदीभूड़ में 22वें दिन प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ शराब की दुकान खुलवाने पहुंचा
पीलीभीत के बूंदीभूड़ गांव में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन लगातार 22वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब की भट्टी होने से माहौल खराब हो रहा है, जिसको लेकर उन्होंने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।