जखनिया: मंदिर का ताला तोड़कर चोरी किया गया चाँदी का ₹1 लाख मूल्य का मुकुट 36 घंटों में बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार
खानपुर थानाक्षेत्र के गोपालपुर गाँव स्थित मंदिर में हुई चोरी की घटना का 36 घंटों के अंदर पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी गया चाँदी का लगभग 1 लाख रुपए मूल्य का मुकुट भी बरामद कर लिया। बाद में दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।