तारानगर: गांव सात्यूं में दोपहर में घर पर लगी आग, पशुचारा, कृषि यंत्र, झोपड़ा व खाने-पीने का सामान जलकर हुआ खाक
सात्यूं में लिछू राम प्रजापत के घर पर मंगलवार दोपहर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेते हुए घर के झोपड़ों को जला दिया है,उनमें रखा हुआ पशु चारा तथा कृषि यंत्र सब कुछ खाने-पीने तक का सामान जलाकर राख कर दिया।इस दौरान गांव के युवाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए आग को बुझाया तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।आगजनी में किसान परिवार का खाने-पीने तक का सामान जल गया।