बिशुनपुरा: विशुनपुरा प्रखंड के सरांग में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की मांग
गढ़वा जिले में विशुनपुरा प्रखंड के सरांग पंचायत में लोग जर्जर सड़क से बेहद परेशान हैं। सरांग पोखरा से रविदास टोला होते हुए बगही पहाड़ के बियार टोली तक जाने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क की हालत बेहद बदतर हो चुकी है। रखरखाव की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह पूरी सड़क कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गई है। सड़क की खराब हालत की वजह से आम लोगों,