जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में नशा मुक्ति दिवस (26 नवंबर 2025) की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नशा मुक्ति दिवस पर सासाराम रेलवे स्टेशन से सुबह 7:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो फजलगंज स्टेडियम तक जाएगी।