पुवायां में होली पर घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थाना क्षेत्र के चौसेड़ा गांव के पास हुआ। घायल की पहचान लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के जरिया राजापुर बेनी निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई हे। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।