दतिया नगर: गुरु पूर्णिमा पर असनई रामलला मंदिर में गुरु पूजन, महंत कृष्ण प्रकाश लिटोरिया का शिष्यों ने लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार सुबह 10 बजे जिले के असनई स्थित श्री रामलला मंदिर में गुरु पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिष्य मंदिर पहुंचे और गुरु परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर के पुजारी महंत कृष्ण प्रकाश लिटोरिया का विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के उपरांत प्रसादी भंडारे का भी आयोजन क