खालवा: खंडवा में यातायात पुलिस का अभियान, अव्यवस्थित खड़े ऑटो रिक्शाओं पर चालानी कार्रवाई
Khalwa, Khandwa | May 19, 2026 खंडवा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर में अनाधिकृत एवं अव्यवस्थित रूप से सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़े किए जाने वाले ऑटो रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जांच कर नियमों का उल्लं