महोबा: महोबा के प्रेमनगर के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Oct 19, 2026 ग्राम करहराकलां निवासी 35 वर्षीय महेंद्र और उसकी 30 वर्षीय पत्नी भगवती ने बाइक में सवार होकर फतेहपुर बजरिया आ रहे थे।तभी प्रेमनगर के पास ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में पति पत्नी का उपचार किया जा रहा है।